बैठक
विकास
कार्य : बेलहर नगर पंचायत के सभागार में बोर्ड की बैठक होगी, जिसमें विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी 11 बजे से।
जन सुनवाई
समाधान : कलक्ट्रेट पर डीएम संदीप कुमार जनता दरबार में समस्याओं को सुनेंगे और निस्तारण कराएंगे 10 बजे से।
-
स्वास्थ्य
टीकाकरण : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में एएनएम के जरिये नियमित टीकाकरण 10 बजे से।
-
कोविड
जांच : जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में कोविड की एंटीजन जांच होगी और तत्काल रिपोर्ट दी जाएगी 10 बजे से।
प्रशिक्षण
शिविर : एचआरपीजी कॉलेज में संस्कृत भारती की तरफ से संस्कृत प्रशिक्षण वर्ग शिविर का आयोजन होगा 11 बजे से।
-
धार्मिक
कथा : पौली क्षेत्र के गागरगाड में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में कथा वाचक कथा सुनाएंगे दोपहर दो बजे से।
कार्यक्रम
सम्मेलन : खलीलाबाद के गायत्री मंदिर के पास भाजपा की तरफ से व्यापारी सम्मेलन का आयोजन होगा दो बजे से।
000000000000000000
तापमान
अधिकतम- 42 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम - 30 डिग्री सेल्सियस
00000000000000
मौसम
सूर्योदय सुबह- 5-04
सूर्यास्त शाम- 6-51
0000000000000
मौसम का पूर्वानुमान
मंगलवार सुबह तेज धूप निकलेगी, जो पूरे दिन बरकरार रहेगी, शाम को मौसम सामान्य रहने की संभावना है।