फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शादी का झांसा देकर नाबालिग का यौन शोषण, वांछित गिरफ्तार

Wed, 15 Jul 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार निवासी गूदी, थाना मुंडेरवा, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। उसे मंगलवार को कटाई चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर कोतवाली खलीलाबाद में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। उसने नाबालिग किशोरी यौन शोषण किया था। मामले की विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलित किए गए, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें