संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने कई स्थानों से सात वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तारकर कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने वारंटी मुल्लर पुत्र चिरकुट हरिजन निवासी खलीलाबाद और अंगद मौर्या पुत्र सीताराम निवासी निखरकपार को गिरफ्तार किया। साथ ही थाना मेंहदावल पुलिस ने वारंटी रामपाल निषाद निवासी बढ़या ठाठर, राजकुमार निवासी कौवाठोर, थाना बखिरा पुलिस ने निसार निवासी गौरिया टोला (दुर्गजोत), मीनक उर्फ झीनक निवासी दुर्गजोत और कुमारी उर्फ कलकतही पत्नी स्वर्गीय ओरी निवासी चिरैयाडाड़ को गिरफ्तार किया। संवाद