संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के तामेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर से सोमवार को सात संदिग्ध महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा। जिन्हें कोतवाली खलीलाबाद लाकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दिया। तामेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर में पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। पूर्व में यहां पर कुछ महिलाओं के साथ चेन स्नैचिंग का मामला पुलिस के सामने आया था, जिसके बाद सोमवार को जलाभिषेक के दौरान पुलिस ने निगरानी तेज कर दी। प्रभारी मेला पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मेला परिसर से कुछ संदिग्ध महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा था, जिनसे कोतवाली पुलिस पूछताछ कर रही है।