शांति भंग की आशंका में सात गिरफ्तार
संतकबीरनगर। रविवार को जिले में पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान शांति भंग की आशंका में सात लोगों को गिरफ्तार किया। एसपी सत्यजीत गुप्त ने बताया कि दुधारा थाने की पुलिस ने एक और महुली थाने की पुलिस ने छह लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
137 वाहन स्वामियों से 1,34,500 रुपये की राजस्व वसूली
संतकबीरनगर। रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 137 वाहन स्वामियों से 1,34,500 रुपये की राजस्व वसूली की गई। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मेंहदावल, बखिरा, धर्मसिंहवा, दुधारा, धनघटा, बेलहर, महुली आदि क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चला है। जिसमे 137 वाहन स्वामियों से 1,34,500 रुपये की राजस्व वसूली की गई है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी चलेगा। संवाद