संतकबीरनगर। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शनिवार को शांतिभंग की आशंका में सात लोगों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मेंहदावल थाने की पुलिस ने तीन और बेलहरकला थाने की पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से सभी को जमानत दे दी गई। संवाद