फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए संभाषण शिविर आज से

Fri, 02 Jun 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
एचआर पीजी कालेज बैठक करते संस्कृत भारती के सदस्य।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलज में संस्कृत भारती की ओर से वर्ग का आयोजन तीन जून से 14 जून तक किया जा रहा है। इसकी सफलता के लिए शुक्रवार को कॉलेज परिसर में बैठक हुई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

संस्कृत भारती के प्रांत संगठन प्रमुख प्रकाश झा ने कार्यक्रम की रूप रेखा तय की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इसमें सभी ने अपनी सहमति दी है। प्रांत शिक्षण प्रमुख गणेश धर द्विवेदी ने कहा कि संस्कृत भाषा उत्थान के लिए आवासीय संस्कृत संभाषण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 100 से अधिक महिला एवं पुरुष भाग ले रहे हैं। तीन जून से 14 जून तक कठिन परिश्रम कर सहजतम ढंग से अनुभवी संस्कृत प्रशिक्षकों के जरिये शिक्षण कार्य संपन्न होगा। एचआरपीजी कॉलेज के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कृष्ण ओझा ने प्रबुद्ध लोगों से इस संस्कृत संभाषण वर्ग में सहयोग करने की अपील की है।
अंत में संस्कृत भारती के जिला संयोजक विनोद त्रिपाठी ने जनपद के संस्कृत प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। इस दौरान शिवप्रताप मिश्रा, डॉ. हरिप्रसाद सिंह, चंद्रमौलि त्रिपाठी, दानिका प्रसाद, सत्यम पाठक, देवांश उपाध्यय, लवकुश उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें