वालीबॉल में सेमरियावां और कबड्डी में खलीलाबाद विजेता
यूपी दिवस पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी दिवस पर मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। वालीबॉल में सेमरियावां, कबड्डी में खलीलाबाद, कुश्ती में रमेश और क्रिकेट में प्रभा एकेडमी (ए) विजेता रही।
वालीबॉल प्रतियोगिता में खलीलाबाद और सेमरियावां के बीच फाइनल मैच खेला गया। सेमरियावां ने 21-18, 18-21 अंक से खलीलाबाद को पराजित कर विजेता बना। कबड्डी में सेमरियावां बनाम खलीलाबाद के बीच फाइनल हुआ। खलीलाबाद ने 32-28 से सेमरियावां को हराकर विजेता बना।
क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रभा स्पोर्ट्स एकेडमी (ए) और प्रभा स्पोर्ट्स एकेडमी (बी) के बीच मैच खेला गया। प्रभा स्पोर्ट्स एकेडमी (ए) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन का लक्ष्य रखा। प्रभा स्पोर्ट्स एकेडमी (बी) के सभी बल्लेबाज 188 रन बनाकर आउट हो गए। प्रभा एकेडमी (ए) ने एक रन से मैच जीत लिया। विजेता टीम की तरफ से राहुल ने 53 व शनि ने 39 रनों का योगदान दिया।
...
कुश्ती में रमेश ने संपूर्णानंद को चटाई धूल
कुश्ती प्रतियोगिता में 42 किलो ग्राम भार वर्ग में रमेश शर्मा ने संपूर्णानंद को धूल चटाई। 46 किग्रा भार वर्ग में गौरव ने राहुल, 55 किग्रा भार वर्ग में अभिषेक ने रीतेश पासवान को चित किया। 65 किग्रा भार वर्ग में मनोज ने राजन को चित कर विजय प्राप्त किया। 80 किग्रा भार वर्ग में शुभम यादव ने सुंदरम यादव को अंको के आधापर पर पराजित किया। इससे पूर्व प्रतियोगिताओं का शुभारंभ उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार और युवा कल्याण अधिकारी अनुराधा ने खिलाड़ियों से हाथ मिलवाकर किया। कोच ओसामा जौहर, महेंद्र यादव, मनदीप यादव, विजय यादव ने कुश्ती के निर्णायक की भूमिका निभाई। क्रिकेट में गुंजन यादव और कृष्णा ने अंपायर की भूमिका निभाई। वालीबॉल में हिमांशु और अभिषेक निर्णायक की भूमिका में रहे। इस दौरान मुकेश गुप्ता, टीएसआई परमहंस समेत अन्य मौजूद रहे।
...