फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्टेडियम की दो खिलाड़ियों का प्रदेश स्तरीय सब जूनियर फुटबाॅल में चयन

Sun, 27 Aug 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-बाराबंकी में होने जा रही प्रदेश स्तरीय सब जूनियर प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिभाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कांशी राम स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद की दो खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका फुटबाल में हुआ है। ये खिलाड़ी बाराबंकी में आयोजित हो रहे प्रदेश स्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता में शामिल होंगी। इनके चयन पर स्टेडियम के खिलाड़ियों व कोच ने बधाई दी है।
विज्ञापन

उपक्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि मौलाना आजाद इंटर कॉलेज की कक्षा सात की छात्रा उमरा खां और कंपोजिट विद्यालय खलीलाबाद की कक्षा छह की छात्रा रूपा राजभर स्टेडियम में प्रतिदिन फुटबाल का अभ्यास करती हैं। कोच अमित कुमार कन्नौजिया की देखरेख में ये अभ्यास करती हैं। इनका चयन जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर तक हुआ था। उसके बाद 16 अगस्त से 23 अगस्त के बीच प्रदेश स्तरीय सब जूनियर चैंपियनशिप के लिए चयन व ट्रायल बरेली जनपद में हुआ था। इनका चयन उत्तर प्रदेश सब जूनियर फुटबाल के लिए हुआ है। कोच अमित कुमार कन्नौजिया ने बताया कि यह स्टेडियम व जिले के लिए खुशी की बात है। स्टेडियम के दो खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सब जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता बाराबंकी में 28 से आयोजित हो रही है जो 10 सितंबर तक चलेगी। इसमें पूरे प्रदेश के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इन खिलाड़ियों के चयन पर प्रधानाचार्य यूनुस अख्तर, प्रधानाध्यापिका विजय लक्ष्मी, मनोज यादव, हिमांशु पाल, ओसामा जौहर, विमलेश ध्रुव आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें