फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पंचायत सहायक संघ के न्याय पंचायत अध्यक्षों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। ब्लाॅक मुख्यालय स्थित कस्बे में सेमरियावां ब्लाॅक के पंचायत सहायक संघ की बैठक हुई। इस दौरान न्याय पंचायत अध्यक्षों का चयन किया गया। साथ ही संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष रिजवानुलहक ने बताया कि ब्लाॅक में 12 न्याय पंचायत और 113 ग्राम पंचायत है। न्याय पंचायत सेमरियावां में मनीषा कुमारी, न्याय पंचायत बाघनगर में सपना कुमारी, न्याय पंचायत उसरा शहीद में कुमारी अर्चना, न्याय पंचायत उमिला में विनीता चौरसिया, न्याय पंचायत कानपारा में मो. जावेद, न्याय पंचायत तिलजा में फैजान अहमद न्याय पंचायत दुधारा में काजल कुमारी, न्याय पंचायत परसा शेख में इरशाद अहमद, न्याय पंचायत पैली में रंजना पांडेय, न्याय पंचायत बजहरा में बबिता कुमारी, न्याय पंचायत बूधा कला में शशि चौरसिया और न्याय पंचायत सालेहपुर में शिलावती कुमारी को सर्वसम्मति से पंचायत सहायक संघ का न्याय पंचायत अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान पंचायत सहायक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रिजवानुल हक ने कहा कि पंचायत सहायकों की समस्याओं को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। इस दौरान उपाध्यक्ष गिरिजा शंकर, रामकेश, अनीशा, पुष्पा कुमारी, मो. तारिक , गोरख नाथ, जनार्दन, संदीप कुमार , बिस्मिल्लाह, मनोज कुमार, अखिलेश शर्मा और राम भवन गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें