फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया सीज

विज्ञापन
पौली रामजानकी मार्ग पर लकडी लदी ट्राली पर बैठकर जाते मजदूर। संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया सीज
विज्ञापन

- लकड़ी लदी ट्रॉली पर बैठे थे मजदूर
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। धनघटा थाना के पौली चौकी क्षेत्र स्थित रामजानकी मार्ग पर ट्रैक्टर- ट्रॉली पर लकड़ी लदी थी और उस पर मजदूर बैठे थे। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने ट्रैक्टर- ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक पर एमबीएक्ट के तहत कार्रवाई की है।
रविवार की देर शाम को रामजानकी मार्ग के किनारे लगे पेड़ों को कटवाया जा रहा था। वहां से पेड़ों को ट्रैक्टर-ट्राली से लदवाकर ठेकेदार किसी स्थान पर भेजवा रहा था। उसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्राली पर लदे लकड़ी के बड़े-बडे बोटे पर करीब सात मजदूर बैैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने इसकी सूचना पौली चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र को दे दी। उन्होंने ट्रैक्टर का पीछा किया और उसे रोका। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र ने बातया कि खलीलाबाद कोतवाली के टेमा रहमत गांव निवासी चालक से जब मजदूरों के बारे में पूछताछ की गई तो वह कुछ बता नहीं सका। इसके साथ ही उसके पर ड्राइवरी लाइसेंस भी नहीं था। ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर धनघटा थाने पर भेजवा दिया गया है और चालक पर एमबी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें