फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किसानों में वितरित की गई बीज

Mon, 24 Jul 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र बगही पर समूह पंक्ति प्रदर्शन योजना के अंतर्गत बीज वितरण किया गया। जिसमें तिल की किस्म जीजेटी-5, उर्द की किस्म वल्लभ उर्द-1, मूंगफली की किस्म जीजेजी-22 की प्रजातियों के 75 किसानों में नि:शुल्क बीज वितरित किया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने कृषकों को तिल, उर्द, मूंगफली की किस्मों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. रत्नाकर पांडेय ने कीट नियंत्रण के बारे में कृषकों को जानकारी दी। डॉ. देवेश कुमार ने मशीनों से खेती करने के गुण एवं लाभ के बारे में बताया। डॉ. तरुन कुमार ने तिल में होने वाले खतपवार नियंत्रण एवं उनसे निदान के विषय में जानकारी दी। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ. देवेश कुमार, प्रगतिशील किसान भानु प्रताप चतुर्वेदी, गोविंद प्रताप आदि लोग मौजूद रहे। किसानों को पांच-पांच पौधे सागौन व आम के वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें