हरिहरपुर। शुक्रवार की शाम तामेश्वरनाथ स्थित पोखरे पर आयोजित होने वाली छठ पूजा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे कोतवाल जय प्रकाश दूबे और सीओ अमित कुमार ने मातहतों को जरूरी निर्देश दिए। स्थानीय भारती परिवार के लोगों से छठ महापर्व पर होने वाली व्रतियों और उनके परिजन की भीड़ की सुरक्षा के बारे बातचीत की। पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती और पिंटू भारती ने बताया कि छठ महापर्व पर रविवार की शाम और शनिवार की सुबह बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देंगी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग परिसर में मौजूद रहेंगे। सुरक्षा के लिहाज से परिसर में पुलिस बल के साथ गोताखोरों के तैनाती पर भी चर्चा की। संवाद