फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सामूहिक दुष्कर्म का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Oct 2025 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दूसरे आरोपी मोहम्मद शमीम निवासी ग्राम पसनारा को रमवापुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 10 सितंबर को थाना बेलहरकला पर अपनी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर केस में धारा की बढ़ोतरी करते हुए मंगलवार को उक्त आरोपी को गिरफ्तार करके संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया। वहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल रवाना कर दिया। बता दें कि पुलिस ने मामले में एक आरोपी अर्जुन लोधी निवासी घटरम्हा थाना बेलहरकला को पूर्व में 11 सितंबर को गोईठहां रमवापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें