फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसडीओ समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा श्रीवास्तव और प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष राम मिलन यादव की अगुआई में बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ता महुली एसओ से मिले। बिजली निगम के एसडीओ के जरिये पूर्व प्रमुख समेत अन्य पर दर्ज कराए गए मुकदमे को झूठा बताया। पीड़ित रवि प्रकाश पाल की ओर से दी गई तहरीर पर विद्युत निगम की टीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

जसोवर गांव निवासी रवि प्रकाश पाल पुत्र ओमप्रकाश पाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके घर पर बुधवार की सुबह उपखंड अधिकारी विद्युत निगम प्रेम प्रकाश वर्मा, जेई अजय कुमार, जेई चंद्र भूषण कुमार, उपनिरीक्षक प्रभारी प्रवर्तन दल संतकबीरनगर राजगृह चौबे, जेई विक्रांत सिंह पहुंचे। उस दौरान घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। आरोप है कि कनेक्शन चेकिंग के बहाने लोग उनके घर के अंदर घुस गए। घर की महिलाओं ने विरोध किया तो अभद्रता करते हुए धक्का दिया। घर पर काम करने वाली बिंदु देवी पत्नी स्वर्गीय चंद्रिका प्रसाद बीच- बचाव करने पहुंची तो उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया।
शोर सुनकर गांव के बहुत से लोग पहुंच गए, तब जाकर उक्त लोग अपने वाहन को लेकर भागने लगे। हड़बडाहट में उनका वाहन घर पर खड़ी ट्राली से टकरा गया। जाते हुए धमकी देने लगे कि तुम्हारे घर के लोगों को मुकदमे में फंसा देंगे। जब थोड़ी देर बाद वह घर पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन

एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिगपाल पाल, भाजपा नेता गणेश पांडेय, हैंसर बाजार- धनघटा के चेयरमैन पति नीलमणि, भाजपा मंडल नाथनगर अध्यक्ष रत्नेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें