महुली चौराहे पर एसआईआर को लेकर लोगों को जागरुक करते हुए एसडीएम डॉ सुनील कुमार । संवाद
महुली। एसडीएम धनघटा डॉ. सुनील कुमार ने एसआईआर के बारे में महुली कस्बे के लोगों को जागरूक किया। बताया कि एसआईआर प्रक्रिया चुनाव में मतदान को पारदर्शी बनाने के लिए की जा रही है। यह राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है। एसडीएम ने हैसर, मुखलिसपुर, नाथनगर, हरिहरपुर, कुशहवा, मैनसिर, गिठनी आदि में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया।