संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न नदियों में प्रतिमाओं के विसर्जन पर पूर्ण प्रतिबंध है। ऐसे में प्रशासन की ओर से मूर्ति विसर्जन के लिए वैकल्पिक तैयारी की जा रही है। इसी के तहत एसडीएम अरुण कुमार ने विसर्जन स्थल जैसे बुुद्धा नदी, पंडरिया आमी नदी, भगौसा सुल्तानपुर और झुडियां का निरीक्षण किया। साथ ही तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बेलहर क्षेत्र में स्थापित होने वाली मूर्तियों के विसर्जन को लेकर चयनित स्थल का एसडीएम अरुण कुमार ने निरीक्षण कर लेखपाल नंद किशोर को गड्ढे खोदवाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम ने थाना प्रभारी बेलहर को निर्देशित करते हुए कहा कि दशहरे पर्व के बाद सभी मेला आयोजक व प्रतिमा स्थापित करने वाले लोगों को सूचीबद्ध कर नजदीक में चयनित स्थान पर प्रवाहित कराया जाए। सभी घाटों पर समुचित प्रकाश और सफाई की व्यवस्था करें। नदी में प्रतिमा प्रवाहित करने पर पूर्ण रूप से रोक का कडाई से अनुपालन कराएं। इस दौरान सीओ अंबरीष सिंह भदौरिया, एसओ संध्या रानी त्रिपाठी, लेखपाल नंद किशोर, अशोक कुमार, महेश लोधी, इंदलाल कन्नौजिया और सदरेअलाम आदि मौजूद रहे।