फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस बड़े बकाएदारों पर शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
दस बड़े बकाएदारों पर शिकंजा
विज्ञापन

बकाया रकम नहीं जमा करने पर नवंबर में चल अचल संपत्ति की होगी नीलामी
संतकबीरगर। डीएम प्रेम रंजन सिंह के निर्देश पर एसडीएम खलीलाबाद ने दस बड़े बकाएदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बड़े बकाएदार यदि बकाया धनराशि जमा नहीं किए तो नवंबर में दनकी चल-अचल संपत्ति की नीलामी कर दी जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
एसडीएम सदर अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिव शक्ति राइस मिल कोल्हुआ लकड़ा की प्रोपराइट रुबी सिंह पत्नी कृष्ण कुमार सिंह निवासी पटखौली पर खाद एवं रसद मद का 10,68547 रुपये का बकाया है। बकाया धनराशि जमा नहीं करने की वजह से इनके खिलाफ आरसी जारी हुई थी। अब तक संपूर्ण बकाया धनराशि नहीं जमा करने की वजह से इनकी अचल संपत्ति की नीलामी 15 नवंबर 2022 को जाएगी।
विज्ञापन

पुरानी तहसील खलीलाबाद निवासी उमा पत्नी विनोद, पारूल पत्नी संतोष कुमार स्टांप देय मद का 1,0492600 रुपये बाकी हैं। 31 अक्तूबर तक बकाया धनराशि न जमा करने पर नवंबर 2022 में इनकी संपत्ति नीलाम की जाएगी। जबकि स्टांप देय के बकाएदार विनोद कुमार व संतोष कुमार पुत्र मूल चंद्र निवासी पुरानी तहसील खलीलाबाद पर 85,00200 रुपये का बकाया है। 31 अक्तूबर 2022 तक बकाया धनराशि न जमा करने पर नवंबर में इनकी संपत्ति नीलामी कर दी जाएगी।
बैंक देय के बडे़ बकाएदार जगरनाथ त्रिपाठी पुत्र भेकम तिवारी निवासी बंधुवा पोस्ट कोपिया पर 13,93,203रुपये का बकाया है। इनकी अचल संपत्ति की कुर्की का आधिपत्तय 25 अक्तूबर 2022 को जारी की गई। अन्य बैंक देय के बकाएदार 12,61,669 रुपये हैं। इनकी अचल संपत्ति बकाया न जमा होने पर नीलाम की जाएगी। बैंक देय के बकाएदार सतीश चंद्र पुत्र योगेंद्र नाथ निवासी शिवसरा पर 11,67,873 रुपये बकाया है। इनकी अचल संपत्ति की 25 अक्तूबर 2022 को कुर्क का आधिपत्य जारी की गई है। बकाया न जमा होने पर की संपत्ति नीलाम की जाएगी ।
विद्युत देय के बकाएदार मोहम्मद तारीक पुत्र उस्मान अली निवासी मोतीनगर खलीलाबाद पर 10,16,783 रुपये का बकाया है। इनकी अचल संपत्ति की 25 अक्तूबर को कुर्क आधिपत्तय जारी की गई है। बैंक देय के बकाएदार शिव शंकर उर्फ पूरन पुत्र परदेशी निवासी उमरी खुर्द 6,71,778 रुपये का बकाएदार हैं। बकाया न जमा करने पर अचल संपत्ति की 25 अक्तूबर 2022 को कुर्क का आधिपत्य जारी की गई।
विज्ञापन

इसी प्रकार व्यापार कर मद के बड़े बाकीदार अपना टायर हाउस सुधीर सिंह पुत्र बलदत्त सिंह निवासी मैलानी पर 4,10,000 रुपये का बकाया है। बकाया न जमा करने पर चल संपत्ति की 25 अक्तूबर 2022 को कुर्क आधिपत्य जारी की गई। इसी तरह गंगा प्रसाद पुत्र राजबली निवासी तेनुआ राजा पर 3,43,531 रुपये का बकाया न जमा करने पर अचल सम्पत्ति की नीलामी 25 नंबर 2022 को की जाएगी।
...
कोट
बड़े बकाएदारों को बकाया जमा करने का समय शेष है। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर बकाया जमा नहीं किए जो नवंबर में इनकी संपत्ति की नीलामी कराई जाएगी।
-अजय कुमार त्रिपाठी, एसडीएम, सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें