संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। डीआईओएस के निर्देश पर संतकबीर आचार्य रामबिलास इंटर कॉलेज मगहर परिसर में 28 दिसंबर से आयोजित होने वाली जनपदीय स्काउट गाइड रैली स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी जिला स्काउट कमिश्नर व प्रधानाचार्य डाॅक्टर राकेश सिंह ने दी है।
उन्होंने बताया कि जनपदीय स्काउट गाइड रैली प्रतियोगिता अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गई है। इस स्काउट गाइड रैली प्रतियोगिता के आयोजन के बारे में अग्रिम तिथि निर्धारित करते हुए अवगत कराया जाएगा।