स्काउट गाइड प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल ब्लॉक के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंदौर में दो दिवसीय दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ।
प्रशिक्षक जिला स्काउट मास्टर मनोज कुमार अनिल ने कहा कि स्काउट गाइड बच्चों में अनुशासन, सेवाभाव की सीख देता है। स्काउट गाइड वफादार होता है। स्काउट गाइड देश के प्रति समर्पित होने की सीख देता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने जीवन में उतारकर ही इसे सार्थक बनाया जा सकता है। प्रशिक्षक भाष्कर दास जायसवाल ने बच्चों को तन मन धन से देश की रक्षा करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने बताया स्काउट गाइड के नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, ध्वजा शिष्टाचार, गांठ बंधन बिना बर्तन के भोजन बनाना, टेंट निर्माण आदि के बारे में बच्चों को ट्रेंड किया गया। इससे बच्चे विषम परिस्थितियां आने पर अपने को संवार सकें। बच्चों में प्राथमिक उपचार के लिए सहायता करने का तरीका भी बताया। साथ ही खेलकूद कराकर बच्चों में खेल से होने वाले लाभ बताए गए। इस दौरान सुभाष चंद मिश्र, सुमन सिंह, सफीउल्लाह सिद्दीकी, बलिराम, सदा सहाय आदि लोग मौजूद रहे।