फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विकास भवन परिसर में लगी विज्ञान प्रदर्शनी

Thu, 11 Jan 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब की ओर से बृहस्पतिवार को विकास भवन परिसर में असंगठित क्षेत्र के नवप्रवर्तकों के लिए जनपद स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के असंगठित क्षेत्र के 35 प्रवर्तकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीओ सुरेश केसरवानी किया।
निर्णायक मंडल में डायट के संतोष कुमार, साधना पटेल तथा राजकीय डिग्री कॉलेज मेंहदावल से राजेश्वरी नंदा सम्मिलित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर तथा गुब्बारा छोड़कर किया गया। संचालन पंचायती राज विभाग के प्रदीप त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तथा पांच सांत्वना पुरस्कार विजेता नव प्रवर्तकों को बीएसए अमित सिंह, डीआईओएस संदीप चौधरी, जिला विज्ञान क्लब की समन्वयक निशा यादव तथा भारत-तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं एचआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह, प्रगतिशील किसान सुरेंद्र पाठक, बीजेपी नेत्री रितिका पांडेय, चाहत वर्मा और दीप शिखा द्वारा दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अमित कुमार मौर्य, इमामुद्दीन अन्यास सिंह, अंकित सिंह, कफील अहमद, विनोद कुमार, ममता मिश्रा, साधना सिंह, अंकित पांडेय, संतोष कुमार, रमाकांत यादव नीलम राय, अरुंधति आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें