संतकबीरनगर। तपती गर्मी और प्रतिदिन बढ़ते तापमान को देखते हुए डीएम संदीप कुमार ने विद्यालयों के खुलने और छुट्टी होने के समय में बदलाव के लिए निर्देश दिए हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर कक्षा एक से कक्षा आठ तक के परिषदीय विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय एवं समस्त मान्यता प्राप्त विद्यालयों के समय में परिवर्तन कर दिया है।
अब विद्यालय सुबह सात बजे से 12 बजे तक संचालित किए जाएंगे। इसका कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।