संतकबीरनगर। रमजान पर्व पर अलविदा के नमाज को देखते हुए डीएम के निर्देश पर कक्षा एक से आठ तक के स्कूल 21 अप्रैल को बंद रहेंगे।
यह जानकारी बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने दी है। उन्होंने बताया कि रमजान पर 21 अप्रैल को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
इसके तहत कक्षा एक से कक्षा आठ तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी, मान्यता प्राप्त विद्यालय पूरी तरह से बंद रहेंगे। सभी बीईओ को इसका कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।