बेलहर। एक अक्तूबर को स्वच्छता अभियान के आयोजन के लेकर बीएसए ने रविवार को विद्यालयों को खोलने का निर्देश दिया था। उनके निर्देश के बावजूद क्षेत्र के कुछ विद्यालय बंद रहे।
बेलहर कला ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय किठूउरी 10:58 बजे, कंपोजिट विद्यालय रमवापुर 11:05 बजे, प्राथमिक विद्यालय कुसुरू कला 11:13 बजे, प्राथमिक विद्यालय खटियवा 11:30 बजे, प्राथमिक विद्यालय डुमरिया 11:16 बजे बंद पाया गया। बीएसए ने विद्यालय खोलकर स्वच्छता पखवाड़ा के प्रति प्रभात फेरी निकाल कर स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही शिक्षकों के साथ मिलकर स्कूलों की साफ-सफाई करने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही बच्चो को मिड डे मील का भोजन भी देने को कहा था। लेकिन यह विद्यालय बंद रहे। जिसकी वजह से यहां पर स्वच्छता अभियान नहीं चल सका। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान चंद मिश्र ने बताया कि विद्यालय खोले जाने का निर्देश था। विद्यालय क्यों बंद थे। इसकी जांच कराई जाएगी और संंबंधित पर कार्रवाई होगी।