निजी विद्यालय में फीस नहीं जमा करने पर बच्चों को धूप में बैठने का मामला
दो सदस्य टीम कर रही थी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। इटवा कस्बे के स्कूल में मंगलवार को फीस के लिए बच्चों को धूप में बैठाये जाने के मामले में जांच कमेटी ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के आधार पर विद्यालय संचालक के खिलाफ देव की तहरीर पर केस दर्ज होगा। इसके साथ थी विद्यालय सील करके बच्चों को आसपास के विद्यालय में पंजीकरण कराया जाएगा।
इटवा कस्बे के विद्यालय में फीस के लिए बच्चों को बाहर बैठने के मामले में प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई होगी। दो सदस्य कमेटी की जांच में रिपोर्ट के आधार पर विद्यालय संचालक के खिलाफ इटवा थाने में मुकदमा दर्ज होगा। वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी बच्चों को अन्यत्र विद्यालय में पंजीकरण करवाएंगे। जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके साथ ही विद्यालय को सील भी किया जाएगा। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारु प्रधान ने बताया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट आ गई है। उपजिलाधिकारी इटवा और इंद्री ग्रांट के जीजीआईसी के प्रधानाचार्य ने रिपोर्ट दी है। उसके आधार पर केस दर्ज करने के साथ थी विद्यालय सील करने की भी कार्रवाई की जाएगी।