फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सूर्या स्कूल में नए सत्र की शुरू हुई कक्षाएं

Mon, 03 Jul 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सत्र के पहले दिन सूर्या इंटर नेशनल सीनियर सेकेंड्र्र्र्र्र्र्र स्कूल में दीप जला कर सत्र का शुभ
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद सोमवार को खुल गया। बच्चे स्कूल पहुंचे और पठन-पाठन में जुट गए। इससे पूर्व बच्चों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद सभी बच्चों को प्रार्थना कराकर कक्षाओं में भेजा गया।
विज्ञापन

प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यालय सोमवार से खुल गए हैं। छात्र-छात्राएं विद्यालय में पहुंचकर नए सत्र की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय के शिक्षक बेहतर शिक्षा संस्कार के माध्यम से छात्र-छात्राओं को शिक्षित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाले छात्रों को लैपटाप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतर अंक अर्जित करते हुए जिले में एक नया मुकाम हासिल किया है। वह बेहद सराहनीय है। छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा संस्कार और खेल के प्रति आगे बढ़ाने के लिए वे हमेशा तत्पर है।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, आशुतोष पांडेय, बबिता त्रिपाठी, नितेश दुबे समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें