बेलहर। बीआरसी बेलहर कलां में बीईओ ज्ञान चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। सामुदायिक सहभागिता अंतर्गत परिवार सर्वेक्षण अंतर्गत पोर्टल पर अपलोड की स्थिति, डीबीटी, विद्याज्ञान, राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा तथा तीन नवंबर को आयोजित होने वाली स्टेट अचीवमेंट सर्वे पर चर्चा हुई। बैठक में खान ओसामा, सिराजुद्दीन, मोहम्मद नसीम, ओमप्रकाश, भानु प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद