फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 648 विद्यार्थियों की फंसी छात्रवृत्ति

Thu, 18 Jan 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दशमोत्तर छात्रवृत्ति के आवेदन विद्यालय स्तर से नहीं हुए अग्रसारित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के दशमोत्तर छात्रवृत्ति के 648 आवेदन फंस गए हैं। इन आवेदनों को अब तक विद्यालयों से अग्रसारित नहीं किया गया है। इसकी वजह से ये पोर्टल पर लंबित हो गए हैं। तीन दिन में अगर इन्हें अग्रसारित नहीं किया गया तो इन विद्यार्थियोंं की छात्रवृत्ति फंस जाएगी।
कक्षा नौ और 10 के विद्यार्थियों को पूर्व दशम छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके लिए विद्यालयों से आवेदन लिया जाता है। ऑनलाइन आवेदन करना होता है। जिला अल्पसंख्यक विभाग ने डीआईओएस को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि विभाग की लॉगिन आईडी पर वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य सरकार छात्रवृत्ति योजना के तहत संचालित छात्रवृत्ति का संस्था स्तर से अग्रसारण के लिए ऑनलाइन स्क्रूटनी की गई।
विज्ञापन

इसमें पाया गया कि पूर्व दशम छात्रवृत्ति कक्षा नौ और 10 के 648 छात्र-छात्राओं के जरिए किए ऑनलाइन आवेदन विद्यालय स्तर से लंबित प्रदर्शित हो रहे हैं। छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र को अग्रसारित किए जाने की अंतिम तिथि 19 जनवरी है। ऐसे में अगर 19 जनवरी तक आवेदन पत्र अग्रसारित नहीं किए गए तो छात्रवृत्ति फंस सकती है। ऐसे में विद्यालयों को निर्देशित किया जाए कि आवेदन पत्रों को जल्द से जल्द अग्रसारित कर दें। ताकि योजना का लाभ विद्यार्थियों को मिल सके।
विज्ञापन

डीआईओएस संदीप चौधरी ने बताया कि जो आवेदन पत्र लंबित हैं। उस विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि 19 जनवरी तक हर हाल में आवेदन पत्र अग्रसारित कर दें। अगर कोई विद्यार्थी योजना से वंचित होता है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें