फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एटीएम कार्ड बदलकर उचक्कों ने उड़ाए 68,000 हजार

Tue, 18 Jun 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली तिराहे पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से मंगलवार को उचक्के ने पैसा निकालने आए एक व्यक्ति का कार्ड बदलकर खाते से 68000 रुपये उड़ा दिए। घटना की जानकारी स्टेट बैंक की शाखा महुली व स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

महुली कस्बा निवासी वसीम पुत्र अब्दुल अजीज सोमवार को दिन में 11 बजे के लगभग महुली तिराहे पर स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से पैसा निकालने आए थे। वह अपना कोड डालकर 5000 रुपये की निकासी किए। इसी दौरान पीछे खड़ा एक युवक नंबर देख रहा था। जैसे ही वह बगल में एटीएम रखकर निकासी का पैसा गिनने लगे। तभी उचक्के ने एटीएम कार्ड बदलकर फरार हो गया। थोड़ी ही देर में वह छह बार में 68,000 रुपये निकाल लिया। घर पहुंचने पर उनको जानकारी हुई। कार्ड पर इरशाद का नाम छपा है। इसके बाद तत्काल बैंक को सूचना दी। इधर, पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से उचक्के को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें