फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फर्जी किसानों से धान खरीद दिखाकर 30 लाख का घोटाला

Thu, 04 Apr 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पंजीकृत खतौनी संख्या व रकबे में नहीं है संबंधित किसानों के नाम
विज्ञापन

दिवाकर शुक्ल
संतकबीरनगर।
अपने नाम से खेत नहीं है लेकिन सरकारी क्रय केंद्रों पर उनके नाम से कई क्विंटल धान खरीद दिखाई गई है। जिले के चार धान क्रय केंद्र से ऐसे 16 किसानों के नाम सामने आए हैं जिनसे विभाग ने धान खरीद दिखा कर करीब 30 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया है। जांच में पता चला है कि इन किसानों ने पंजीकरण के लिए जो खतौनी संख्या व रकबा दिखाया है वह उनके नाम है ही नहीं।
मेंहदावल ब्लॉक के नगर पंचायत स्थित खाद्य विभाग की विपणन शाखा एफसीएस मेंहदावल व सोनबरसा द्वितीय, खलीलाबाद नगर पालिका परिषद व मंडीयार्ड खलीलाबाद द्वितीय और उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन सुजिया केंद्र पर धान क्रय में भारी अनियमितता सामने आइऱ्तई है। फर्जी किसानों का पंजीकरण कराकर सैकडों क्विंटल धान की खरीद की गई। साथ ही फर्जी किसानों के नाम से भुगतान भी कर दिया गया।
विज्ञापन

इन फर्जी किसानों से की गई धान खरीद
मेंहदावल ब्लॉक की नगर पंचायत स्थित खाद्य विभाग की विपणन शाखा एफसीएस मेंहदावल व सोनबरसा द्वितीय खरीद केंद्र पर धर्मेंद्र यादव से 89 क्विंटल 60 किलोग्राम, रुदल यादव से 97 क्विंटल 20 किलोग्राम, अकलू से 97 क्विंटल 60 किलोग्राम, रविंद्र गोस्वामी सावरकर से 120 क्विंटल 80 किलोग्रा धान खरीद की गई। वहीं खलीलाबाद नगर पालिका परिषद व मंडीयार्ड खलीलाबाद द्वितीय के केंद्र पर किसान शैलेंद्र कुमार से 90 क्विंटल 80 किलोग्राम, अनिरुद्ध कुमार से 107 क्विंटल 20 किलोग्राम, प्रमोद शर्मा से 79 क्विंटल 20 किलोग्राम, सूरज कुमार से 94 क्विंटल, जितेंद्र से 81 क्विंटल 20 किलोग्राम तथा सदानंद यादव से 85 क्विंटल 20 किलोग्राम धान खरीद की गई।
इसी प्रकार उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन सुजिया केंद्र पर पप्पू गुप्ता से 122 क्विंटल 40 किलोग्राम, हरिओम गुप्ता से 120 क्विंटल, संजय कुमार से 119 क्विंटल 60 किलोग्राम, परमेश्वर प्रसाद गुप्ता से 120 क्विंटल, शिवकुमार से 129 क्विंटल 60 किलोग्राम, ध्रुवचंद से 82 क्विंटल 80 किलोग्राम धान की खरीद दिखाई है, लेकिन इनके नाम से जो रकबा दिखाया गया है उसमें इनका नाम है ही नहीं।
विज्ञापन

107 क्रय केंद्र बनाए गए थे
जनपद में धान खरीद के लिए प्रशासनिक स्तर पर 107 क्रय केंद्र बनाए गए थे। समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया। विभाग के मुताबिक जिले को 10,03000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला था, जिसके सापेक्ष केवल 76,906.03 मीट्रिक टन धान की खरीद ही हो सकी।

मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो धान खरीद के पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। इसमें जो भी दोषी होगा उसके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।



- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम


किसान खरीद व विक्रय के लिए पंजीकरण स्वयं कराता है। इसका विभाग से कोई लेना-देना नहीं है। खतौनी व खसरा जांच की जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की है।
- रूपेश सिंह, डिप्टी आरएमओ, संतकबीरनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें