संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि कोर्ट को दिए प्रार्थनापत्र में सुनीता निवासी केशवपुर थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर ने बताया कि वह अनुसूचित जाति की है। दिसंबर महीने में वह कोर्ट में गई थी। जहां पर पहले से मौजूद विकास श्रीवास्तव निवासी ग्राम कोल्हुआ थाना महुली उसको देखते ही गाली देते हुए मुकदमे की पैरवी करने पर पैर काटने व जानमाल की भी धमकी दी। वापस घर जाने के बाद फोन करके भी धमकाया। कोतवाल ने बताया कि मामले में आरोपी के विरूद्ध कोर्ट के निर्देश पर प्रार्थनापत्र के आधार पर सुसंगत धारा में केस दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।