फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सतविंदर पाल बने उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष

Thu, 17 Aug 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि ने सतविंदर पाल सिंह जज्जी को संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
जिला महामंत्री संगठन के रूप में विकास गुप्ता, नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, नगर महामंत्री राधेश्याम जायसवाल और जिला संरक्षक दिनेश चिरानिया को घोषित किया गया है। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के व्यापारी संगठन से जुड़े हैं और व्यापारी समाज का तबका नितिन अग्रवाल के साथ है। जिलाध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन ने दी हैं उसका निर्वाह पूरी ईमानदारी के साथ करेंगे और संगठन को मजबूत करते हुए जनपद के समस्त व्यापारियों को जोड़ेंगे। व्यापारियों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अश्वनी अग्रहरि, युवा जिलाध्यक्ष बस्ती शिव शंकर हिम्मत सिंह, अशोक कसौधन बलराम गुप्ता, राहुल विश्वकर्मा, सुमित जायसवाल, नीरज गुप्ता, विकास जायसवाल, श्याम बिहारी गुप्ता, सौरभ जायसवाल, सोहनलाल जायसवाल, अमित श्रीवास्तव, रूद्रनाथ मिश्रा, विकास कुशवाहा, आजाद अंसारी, सलीम अशरफ, जितेंद्र गुप्ता, गुरनाम सिंह, विश्वास वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें