फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नहर में पानी, फिर भी खेतों में नहीं पहुंच रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू नहर में पानी, फिर भी खेतों में नहीं पहुंच रहा
विज्ञापन

कुलावा का स्तर ठीक नहीं होने से आ रही दिक्कत
बखिरा(संतकबीरनगर)। सरयू नहर में इन दिनों पानी है, लेकिन कुलावा का स्तर ठीक नहीं होने से खेतों में नही पहुंच पा रहा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। हरदी स्थित नहर का सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता कुमार गौरव व अवर अभियंता एपी पांडेय ने स्थलीय निरीक्षण कर कुलावा को ठीक कराने का आश्वासन दिया।
किसान मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवल तिवारी, कैलाश चंद पाठक, चंद्रभाल पाठक, हरिशंकर साहनी, मो. अहमद, अधर चंद ने बताया कि सरयू नहर बनने से खेतों की सिंचाई के लिए पानी आसानी से मिलने की उम्मीद थी, लेकिन कुलाव का लेवल ठीक नहीं होने से नहर का पानी खेतों में नही पहुंच रहा है। इसकी शिकायत अधिशासी अभियंता से की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता के निर्देश पर सहायक अभियंता कुमार गौरव व अवर अभियंता एपी पांडेय ने हरदी से समदा तक नहर का निरीक्षण किया। सहायक अभियंता कुमार गौरव ने बताया कि शीघ्र ही हरदी से अजगरा तक मौजूद डेढ़ दर्जन कुलावा का निर्माण करके ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें