फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बखिरा कस्बे में चोरी की दो बड़ी घटनाएं बनी पुलिस के गले की फांस

Sun, 28 Jul 2024 08:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। कस्बे के रहने वाले दो सगे भाइयों की किराना की दुकान से दो माह के अंतराल पर 17.40 लाख की नगदी चोरी हुई। चार महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। हालांकि, पुलिस ने एक मामले में नामजद आरोपी पर चोरी का केस दर्ज किया था। इसके बावजूद पुलिस अन्य लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के मुकेश जायसवाल की दुकान से अज्ञात चोरों ने अप्रैल माह में आठ लाख की नगदी चोरी की थी। इसमें पुलिस ने पूछताछ की बड़ी लंबी कवायद की। कई लोगों को पूछताछ के लिए उठाया भी था, लेकिन चार माह बाद भी इस घटना का खुलासा नहीं हो सका है। अभी इस मामले में पुलिस व एसओजी टीम चोरी के खुलासे के लिए लोगों से पूछताछ कर ही रही थी कि इसी बीच दो माह बाद मुकेश के छोटे भाई मनीष के किराना की दुकान से भी पुलिस चौकी के पीछे स्थित से 9.40 लाख की नगदी की चोरी हो गई।
पुलिस ने इस मामले में दुकान के आधा कर्मचारियों से पूछताछ की, नामजद मुकदमा भी दर्ज किया। इसके बावजूद चोरी की इस घटना के एक महीने बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। आरोप है कि नामजद आरोपी के बजाए एसओजी की टीम अन्य व्यक्ति को कई बार उठाकर मामले के खुलासे के लिए पूछताछ कर चुकी है। पुलिस दोनों चोरियों में अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें