संतकबीरनगर। बघौली ब्लॉक पर फायरिंग के दौरान घायल प्रधान पुत्र पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा राकेश कुमार सिंह की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने वांछित सिहटीकर निवासी अनुराग सिंह उर्फ डान को बौर व्यास चौराहा नहर पुलिया सिहटीकर से मंगलवार को गिरफ्तार किया।जानकारी के अनुसार, 16 जुलाई को देवेंद्र यादव निवासी करैली ने थाना बखिरा पर प्रार्थना पत्र दिया कि वह तिघरा ब्लाॅक पर थे। उसी समय उन्हें मारा-पीटा और पिस्टल से हमला कर दिया।