संतकबीरनगर। यातायात पुलिस ने बुधवार को ब्लैक स्पाॅट वाले स्थान पर साइन बोर्ड लगवाया। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर गलत तरीके से खड़े वाहनों का चालान किया। प्रभारी यातायात परमहंस ने थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेशनल हाईवे रैना पेपर मिल के पास ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना बहुल क्षेत्र) पर दुर्घटनाओं की रोक-थाम के लिए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर बैरियर स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड व जेब्रा लाइन बनवाई गई। इसके साथ ही लोगों को यातायात नियम का पालन करने के लिए जागरूक किया। टीएसआई ने रैना पेपर मिल के पास एनएच-27 पर सड़क के किनारे पार्क किए गए वाहनों को नियमानुसार धारा-125 बीएनएस और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए चालान किया। साथ ही आम जनमानस को यातायात नियम के बारे में जागरूक करते हुए वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नंबर प्लेट लगा वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने के साथ लोगों से अपील की कि वह अपने परिवार वालों और रिश्तेदारों के साथ आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें।