फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, लगाए देश भक्ति के नारे

Wed, 06 Aug 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के प्राथमिक विद्यालय उसका कला के बच्चों ने बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकाली। इस दौरान बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति के नारों की गूंज रही। बीईओ जनार्दन यादव ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि शासन की तरफ से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर हर घर पर झंडा फहराया जाना है, जिसके लिए लोगों को रैली के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। प्रधानाध्यापिका मीरा भारती ने कहा कि बच्चों ने पूरे क्षेत्र में तिरंगा लेकर रैली निकाली है। लोगों को देश भक्ति की भावना से जागृत किया है। 15 अगस्त तक विद्यालय में रोजाना कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक इंद्रेश पांडेय, शिक्षिका तूलिका पांडेय, शिक्षामित्र अभिलाषा तिवारी, अराधना श्रीवास्तव, रमेश, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें