बेलहर। क्षेत्र के मनैतापुर गांव में मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी तथा एससी एसटी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
तहरीर में राम प्रसाद पुत्र शीतल प्रसाद निवासी मनैतापुर ने लिखा है कि अगस्त की शाम अपने पुत्र संतोष कुमार पौत्र श्रेयांश उर्फ अंश के साथ पिपरा प्रथम से बाजार करके वापस आ रहा था। वह अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचा ही था कि प्रधानी चुनाव में वोट ना देने के कारण पूर्व में भी कई बार धमकी दे चुके विपक्षी राजकुमार तिवारी पुत्र चंद्रभान, अंकित तिवारी पुत्र राजकुमार तिवारी, हिमेश तिवारी पुत्र रविंद्र तिवारी ने गालियां देते हुए जबरदस्ती रोक लिया। जब उसने गाली देने से मना किया तो लाठी-डंडे से मारते हुए जातिसूचक गालियां दी। पुत्र संतोष कुमार व पौत्रा श्रेयांश को हॉकी से मारपीट कर घायल कर दिया। जबकि नाबालिग पौत्र को कई बार उठाकर जमीन पर पटका। गंभीर चोट के कारण पौत्र के नाक से खून का आना बंद नहीं हो रहा है, जिससे वह बार-बार बेहोश हो जा रहा है। इस संबंध में एसओ जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि तीनों आरोपितों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी, एससीश्रएसटी समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।