संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया।
प्रभारी यातायात परमहंस यादव की अगुवाई में पुलिस टीम ने शहर के मोती तिराहा, गोला बाजार, बैंक रोड, मुखलिसपुर तिराहा, समय माता मंदिर से लेकर मेंहदावल बाईपास तक अतिक्रमण को हटवाया। साथ ही फुटपाथ के किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, अनियमित तरीके से किए गए वाहन पार्किंग और वाहन स्टैंड द्वारा किए गए अतिक्रमण को खाली करवाया।
पुलिस ने वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठाने, बिना नंबर प्लेट लगे वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन की ओवरस्पीड से न चलाने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान एसआई बीरल कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।