- महुली क्षेत्र के जसरौली भैसही गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के जसरौली भैसही गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
निसोर पुत्र नन्दलाल ने बताया कि शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही अखिलेश, राहुल पुत्रगण राजनाथ यादव, कीर्ति प्रकाश पुत्र रामसिंह, राजनाथ यादव पुत्र राम समुझ गाली दे रहे थे। मना करने पर मारे-पीटे और जानमाल की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।