फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ‘कबीर ने समाज में फैले भेदभाव को मिटाने का काम किया’

Fri, 18 Oct 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीजी रेलवे ने कबीर समाधि और मजार का दर्शन किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। राजकीय रेलवे पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक प्रकाश डे गोरखपुर से लखनऊ जाते समय शुक्रवार को संत कबीर की निर्वाण स्थली मगहर के कबीर चौरा पहुंचे। जहां पर कबीर की समाधि व मजार का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। एडीजी रेलवे ने कहा कि कबीर ने समाज में फैले भेदभाव को मिटाने काम किया। इस दौरान समाधि के संत वैद्य रामसरन दास से कबीर स्थली व उनके बारे में जानकारी ली।
कबीर का दर्शन करने के बाद रेलवे के एडीजी प्रकाश डे ने कहा कि कबीर के विचार हमारे जीवन के लिए प्रेरणादाई हैं। जिसका अनुसरण करने मात्र से मानव जीवन को सफल किया जा सकता है। कबीर ने समाज को एक सूत्र में बंधने का प्रयास किया। आगे कहा कि कबीर एक ऐसे सूफी संत हुए जिन्होंने सभी धर्मों के लोगों को समझाने का प्रयास किया। उनके कहे गए एक एक शब्द आज भी प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबीर की रचनाएं अंधेरे से उजाले की तरफ ले जाने का काम करती हैं। इस मौके पर रोहित दास, मुतवल्ली खादिम हुसैन, जीआरपी बस्ती निरीक्षक महेंद्र कुमार चतुर्वेदी, चौकी प्रभारी खलीलाबाद विनोद कुमार यादव के अलावा मगहर चौकी की पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें