रोसयाबाजार। ग्राम पंचायत तेजपुर और माझाखड़करपुर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। सबसे अधिक पेंशन के मामले आए और उनका निस्तारण किया गया। 11 बजे से पौली ब्लाॅक के तेजपुर में ग्राम पंचायत अधिकारी अश्वनी कुमार गौतम ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने फरियादियों की समस्या सुनकर निस्तारण किया। चौपाल में पेंशन से संबंधित पांच सहित कुल 15 मामले आए। जिसका मौके पर निस्तारण किया। कुछ ग्रामीणों ने आवास की मांग की तो बताया गया कि जल्द ही पात्र व्यक्तियों के चयन के लिए सर्वे कराया जाएगा। इस मौके पर बृजेश यादव, अश्वनी कुमार गौतम, हीरा लाल निषाद, महेंद्र यादव, उमेश यादव, चंद्र शेखर, रोहित प्रजापति व अन्य लोग मौजूद रहे।