संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष दिलीप अग्रहरि के नेतृत्व में मंगलवार को बरदहिया बाजार के व्यापारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग किया गया कि व्यापारियों को अतिक्रमण के नाम पर हटाया न जाए।
व्यापारियों ने कहा कि बरदहिया बाजार में होजरी आदि के कारोबार कर परिवार का जीवन यापन करते हैं, लेकिन अतिक्रमण के नाम पर वहां से हटा दिया गया है। जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में दुकानदारों को हटाया न जाए।
इस दौरान संदीप कुमार, रामेश्वर, मनोज कुमार, रामचंद्र, जितेंद्र कुमार,संजीत, अनुपम कसौधन, अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।