फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़कें खस्ताहाल... मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जगी मरम्मत की उम्मीद

Thu, 26 Sep 2024 04:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- गड्ढों में तब्दील सड़कों पर हिचकोले खा रहे राहगीर
- 10 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर की सड़कें खस्ताहाल हैं। जगह-जगह सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। बीएमसीटी मार्ग से लेकर शहर से गुजरने वाले लोगों को यात्रा के दौरान सांसें अटकी रहती हैं। अब मुख्यमंत्री याेगी ने 10 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश जारी किया है, जिससे लोगों को इन सड़कों के मरम्मत की उम्मीद जग गई है।
शहर के विभिन्न क्षेत्रों की सड़कों पर आना-जाना मुश्किल हो गया है। कारण यह है कि बारिश में अधिकतर सड़कें पूरी तरह से टूट गई हैं। गिटि्टयां उखड़कर बिखरी पड़ी हैं। कई जगह तो गड्ढे इतने बढ़े हो गए हैं कि वाहन का पहिया एक तरफ झुक जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसके बाद भी इन सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


बंजरिया से नेदुला मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे
शहर के बंजरिया से नेदुला बाईपास तक जाने वाली सड़क कई जगह टूट गई है। इस मार्ग पर यात्रा करना काफी मुश्किल हो गया है। इस मार्ग से होकर बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता है। साथ ही स्कूली वाहन भी गुजरते हैं। गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। यहां के निवासी हमीदुल्लाह, संजय आदि ने कहा कि सड़क की मरम्मत कराए जाने की सख्त जरूरत है।

तितौवा से विधियानी मार्ग बदहाल
शहर के तितौवा से रेलवे स्टेशन होते हुए विधियानी तक जानी वाली सड़क भी गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस मार्ग से प्रतिदिन लोगों का रेलवे स्टेशन आना-जाना होता है। मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।

नेदुला से सेंट थाॅमस मार्ग पर जाना खतरनाक
शहर के नेदुला से सेंट थामस मार्ग पर बरसात के मौसम में अक्सर पानी भरा रहता है। जिसके कारण सड़क पूरी तरह से टूट गई है। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। यहां विद्यालय होने के कारण स्कूल वाहनों की आवाजाही होती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इस क्षेत्र के निवासी विजय कुमार, आशुतोष आदि ने कहा कि सड़क की मरम्मत कराया जाना जरूरी है।

मेंहदावल में बीएमसीटी मार्ग पर एक फीट तक बने गड्ढे
मेंहदावल के बीएमसीटी मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। यह मार्ग बस्ती और कैम्पियरगंज को जोड़ता है। इस पर बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क पर जगह-जगह एक फीट तक गड्ढे बन गए हैं। गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं।
विज्ञापन


बारिश के कारण अधिकतर सड़कें बदहाल हुई हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के पर सभी सड़कों की 10 अक्तूबर तक मरम्मत करा दी जाएगी। इसके लिए सड़कों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है।
- आरके पांडेय, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें