संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ गांव के ही युवक ने अभद्र हरकत की। पीड़ित भाई के शिकायत पर पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, भाई ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बहन 27 जुलाई की शाम पांच बजे अपने घर आ रही थी। उसी दौरान गांव का ही आरोपी युवक उसके साथ अभद्र हरकत करने लगा। इसी जानकारी जब बहन ने उसे दिया तो उसने यूपी 112 पर इसकी सूचना दी। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी धीरेंद्र प्रताप के खिलाफ केस दर्जकर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।