फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मंदिर की जमीन पर कर लिया अवैध कब्जा, आठ लोगों को नोटिस

Tue, 06 Aug 2024 04:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा स्थित भंगेश्वरनाथ मंदिर का सुंदरीकरण चल रहा है। मंदिर की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। डीएम ने जांच कराई तो कब्जे की पुष्टि हुई। आठ लोगों को नोटिस जारी कर दो दिन में कागजात तलब किए गए हैं। इससे कब्जा करने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय बाघनगर उर्फ बखिरा की ओर से नोटिस जारी करते हुए उल्लेख किया किया है कि वर्तमान समय में नगर पंचायत की ओर से भंगेश्वरनाथ मंदिर का शासकीय धनराशि से सुंदरीकरण कराया जा रहा है। नगर पंचायत बखिरा के स्थानीय निवासियों ने डीएम को यह अवगत कराया था कि मंदिर एवं पोखरे के पास अतिक्रमण व कब्जा किया गया है। डीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग ने स्थलीय पैमाइश कराई। राजस्व अभिलेख में ये पोखरा अंकित है। उक्त भूमि पर किया गया कब्जा व निर्माण अवैधानिक एवं नियम विरुद्ध है। नगर पंचायत प्रशासन ने कब्जा धारकों व अतिक्रमण करने वालों को दो दिन में संबंधित सभी दस्तावेज नगर पंचायत कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा की दशा में अवैध कब्जा व अतिक्रमण स्वयं हटा लेने का निर्देश दिया है और न हटाने की स्थिति में पुलिस प्रशासन कब्जा हटाए जाने पर इसमें आने वाले समस्त व्यय को अतिक्रमणकारी व अवैध कब्जाधारी से वसूल किए जाने की चेतावनी दी है। नगर पंचायत कर ओर से नोटिस चस्पा कराने के बाद कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में पूछे जाने पर चेयरमैन मोहम्मद आमिर अंसारी ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नोटिस जारी होने की जानकारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें