फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अश्लील हरकत का विरोध करने पर दोस्त की पत्नी को पीटा

Mon, 29 Jul 2024 06:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अश्लील हरकत का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने दोस्त की पत्नी को पीट दिया। पुलिस ने मामले में पीड़िता का प्रार्थना पत्र मिलने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति के साथ आरोपी शराब पीता और पिलाता था। वह उसे जब भी देखता था तो अश्लील शब्दों का प्रयोग करता। 18 जुलाई को दिन में दो बजे आरोपी पति को शराब पिलाकर लेकर आ रहा था। उसे देखते ही वह गंदे शब्दों का प्रयोग करने लगा। उसके मना करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी और जानमाल की धमकी भी दी। मारपीट की घटना में उसके आंख के नीचे काफी चोट आई। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर आरोपी राजकुमार के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें