मेंहदावल। क्षेत्र के जोरवा गांव में पूजा का प्रसाद लेने गए युवक से दो शराबियों ने जमकर मारपीट की। युवक की मां की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार, जोरवा गांव निवासी किसलावती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके गांव में पूजा चल रही थी। उनका लड़का विनय नौ जुलाई को रात आठ बजे प्रसाद लेने के लिए वहां गया। आरोप है कि इस दौरान गांव के विपक्षी हीरा निषाद व पिंटू शराब के नशे में बेटे विनय को उठाकर पटक दिया, जिससे उसका हाथ टूट गया। अन्य युवकों को भी मारा-पीटा और जानमाल की धमकी भी दी। पुलिस केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।