फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डॉ. संजय निषाद पर आरोप लगाने वाले पर कार्रवाई की मांग

Tue, 29 Jul 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने सोमवार को मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के विरुद्ध लगाए गए आरोपों के संबंध में केस दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई किए जाने की मांग की है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीन निषाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी के एक पूर्व जिला अध्यक्ष ने डॉ. संजय निषाद पर आरोप लगाया है कि उन्होंने एक करोड़ की सुपारी देकर उनकी हत्या की साजिश रची है। यह आरोप पूरी तरह से झूठे और तथ्यहीन हैं। उन्होंने कहा कि यह बयान राजनीतिक द्वेष, व्यक्तिगत दुर्भावना एवं मीडिया के माध्यम से जनभावनाओं को भड़काने व मंत्री की प्रतिष्ठा धूमिल करने का आपराधिक प्रयास है। उन्होंने एसपी को पत्र सौंपते हुए डॉ. संजय निषाद के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान आनंद त्रिपाठी, धर्मेंद्र निषाद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें