फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो पक्षों में हुए संघर्ष में एक तरफ कार्रवाई की एसपी से शिकायत

Mon, 12 Aug 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के ग्राम करियाजोत में शनिवार की रात जमीनी विवाद को लेकर हुए संघर्ष में दोनों पक्षों से कुल नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घटना में एक पक्ष से मुकदमा दर्ज किया, जबकि दूसरे पक्ष का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। दूसरे पक्ष ने एकतरफा कार्रवाई की शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव में रामप्यारे व लालमन के बीच जमीन का विवाद लंबे समय से चल रहा था। शनिवार की शाम विवादित जमीन पर एक पक्ष की ओर से दीवार खड़ी की जा रही थी। जिसका लालमन आदि ने विरोध किया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। इसमें रामप्यारे पक्ष से चार तथा लालमन पक्ष से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने रामप्यारे पक्ष की तहरीर पर लालमन पक्ष के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। जबकि लालमन पक्ष के घायल हुए पांच में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। लालमन की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल से मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया है। एसपी को दिए पत्र में फूलकुमारी ने कहा कि लालमन व पिंटू जीवन और मौत से जूझ रहे है। उसके बावजूद पुलिस ने तहरीर देने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया। जबकि दूसरे पक्ष का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई की है। पत्र में कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में सीओ धनघटा अजय सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी की जाएगी। यदि दोनों पक्षों के लोग घायल है तो दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें